ट्रांसफर की आंधी में सहकारिता विभाग में हलचल : सारंगढ़ मे विवादों के घेरे में रहे अधिकारी की विदाई, नए अफसर से उम्मीदें

छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी आदेश ने एक बार फिर जिले के सहकारिता महकमे में हलचल मचा दी है। अवर सचिव देवलाल भारती के आदेशानुसार सहायक आयुक्त सहकारिता व्यासनारायण साहू का स्थानांतरण रायगढ़ जिले में कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह कमलेश कुमार कश्यप को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पदस्थ किया गया है, जो जांजगीर-चांपा जिले से यहां पहुंचे हैं।

विवादों से घिरे रहे व्यासनारायण साहू
जिले में अपनी कार्यशैली को लेकर व्यासनारायण साहू हमेशा सुर्खियों में बने रहे। खासकर धान खरीदी के समय उनका रवैया चर्चा का विषय रहा। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रबंधकों को धान खरीदी कम करने के लिए दबाव बनाते थे और कई बार उनका लहजा धमकी भरा भी होता था। जिसकी वीडियो शोशल मिडिया मे जमकर वायरल हुआ था, इस कारण किसानों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला।