विश्व धरोहर दिवस: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने देश सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर दिया ज़ोर
विश्व धरोहर दिवस: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने देश सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर दिया ज़ोर
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने आज विश्व धरोहर दिवस पर देश की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन लोगों को विरासत के महत्व को समझने और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी लेने का स्मरण कराता है।
श्री नजीर ने नागरिकों से अपनी परंपराओं पर गर्व करने और भावी पीढ़ियों के लिए विरासत स्थलों के संरक्षण में योगदान देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विरासत, देश की पहचान और एकता को दर्शाती है और इसका संरक्षण एक सभी की जिम्मेदारी है।