महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा कदम : मंत्री राजवाड़े ने वितरित किए लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट, मिला रोजगार का नया जरिया

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत रायपुर में 'लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट वितरण कार्यक्रम' आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 10 हितग्राही महिलाओं को मिलेट कार्ट वितरित कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई थी पहल
मंत्री ने यह भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन महिलाओं को ठेला दिलाने की शुरुआत की गई थी। इसके बाद उन्हें प्रतिदिन 1000 रुपए तक भरण-पोषण सहायता भी दी जा रही है, ताकि वे इस व्यवसाय को स्थायी रूप से आगे बढ़ा सकें।

विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ वितरण
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे और इस पहल को महिलाओं के लिए बड़ा कदम बताया। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्ट के जरिए महिलाओं के लिए छोटा ही सही, लेकिन स्थायी आय का स्रोत तैयार करने पर जोर दिया गया है।