आईपीएल: पहले मैच में आरसीबी ने सनराजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया
आईपीएल: पहले मैच में आरसीबी ने सनराजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर क्रिकेट लीग (आईपीएल) का 19वां संस्करण कल से बेंगलुरू में शुरू हो गया। बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये प्रतियोगिता के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सनराजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया। हैदराबाद के 202 रन के लक्ष्य को बेंगलुरू ने 15 ओवर और चार गेंद में हासिल कर लिया।
आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे जैकब डफी ने बेंगलुरू के लिए तीन विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में आज मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियन्स का सामना कोलकाता नाइट राईडर्स से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।