पीएम मोदी आज जेवर में 11,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह एयरपोर्ट लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से तैयार हुआ है। 
 
टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के तौर पर डिज़ाइन इस एयरपोर्ट का लक्ष्य शून्‍य कार्बन उत्‍सर्जन के साथ काम करना है जिसमें ऊर्जा-कुशल तंत्र और पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार तरीकों को शामिल किया गया है। यह देश के सबसे बड़े ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से है। इसका उद्घाटन भारत के एक वैश्विक विमानन केंद्र बनने की दिशा में एक म‍हत्‍वपूर्ण मील का पत्थर है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यह हवाई अड्डा विमानन बुनियादी ढांचे को मज़बूत करेगा और क्षेत्रीय तथा वैश्विक कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। यह दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में काम करेगा जो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का पूरक होगा।
 
अपने शुरुआती चरण में, इस हवाई अड्डे की यात्री क्षमता प्रति वर्ष एक करोड़ बीस लाख होगी, जिसे पूर्ण विकास होने पर सात करोड़ तक बढ़ाया जा सकेगा। इस हवाई अड्डे में एक मज़बूत कार्गो इकोसिस्टम भी होगा जिसमें एक मल्टी-मॉडल कार्गो हब शामिल है। इसमें एकीकृत कार्गो टर्मिनल और लॉजिस्टिक्स ज़ोन भी होंगे