सुशासन तिहार: सरोधी में स्कूली बच्चों ने गुलमोहर के फूलों से किया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत

सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित कार्यक्रम में एक भावनात्मक और मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गुलमोहर के फूलों से बने सुंदर गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान चंदन कुमार यादव (कक्षा 8वीं), चंद्रिका मेरावी (कक्षा 8वीं), भूमिका मरकाम (कक्षा 5वीं) और डिम्पल यादव (कक्षा 5वीं) ने मिलकर मुख्यमंत्री को गुलमोहर के फूलों से तैयार गुलदस्ता भेंट किया। बच्चों के इस स्नेह और उत्साह से मुख्यमंत्री भी भावुक नजर आए और उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के प्राकृतिक परिवेश में गुलमोहर के फूलों से किया गया यह स्वागत न केवल सादगी का प्रतीक रहा, बल्कि बच्चों के मन में मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान और आत्मीयता को भी दर्शाता है