एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने एक दिन में 3 स्वर्ण और 1 रजत जीते
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने एक दिन में 3 स्वर्ण और 1 रजत जीते
मंगोलिया में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने एक ही दिन में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। मौजूदा विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुडा ने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख-अमगलान को 5 शून्य से हराकर 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रीति पवार ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में चीन की ताइपे की हुआंग शियाओ-वे को 5 शून्य से मात दी। प्रिया घंघास ने 60 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में उत्तर कोरिया की वॉन उन-ग्योंग को तीन शून्य से हराया।
इस बीच, जैस्मीन को 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में थाईलैंड की पुनरावी रुएनरोस से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।