प्रधानमंत्री ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं। उन्होंने राष्ट्र की समग्र प्रगति को आगे बढ़ाने में सरकार, समाज और 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयास की शक्ति को रेखांकित किया। एक्‍स पर सिलसिलेवार किए गए पोस्ट ‍में श्री मोदी ने कहा: “वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन कर अत्यंत संतोष और गर्व की अनुभूति हुई है।”