रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य

अपनी पहली भारत यात्रा पर प्रेसिडेंट ली का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। प्रेसिडेंट ली का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। हर चुनौती ने उनके भीतर जनसेवा के संकल्प को और सशक्त किया है। भले ही यह उनकी पहली भारत यात्रा हो, लेकिन भारत के प्रति उनकी आत्मीयता हमारी पहली मुलाकात से ही स्पष्ट रही है। Friends, आठ वर्ष बाद कोरिया के राष्ट्रपति की यह भारत यात्रा, अत्यंत महत्वपूर्ण है। डेमोक्रैटिक वैल्यूस, मार्केट ईकानमी और respect for rule of law, हम दोनों देशों के DNA में हैं। इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में भी हमारा common outlook है। इन सबके आधार पर, पिछले एक दशक में हमारे संबंध अधिक गतिशील और व्यापक हुए हैं। और आज, प्रेसीडेंट ली की यात्रा से, हम इस ट्रस्टेड पार्ट्नर्शिप को एक फ्यूचरिस्टिक पार्ट्नरशिप में ट्रांसफार्म करने जा रहे हैं। हम chips से लेकर शिप्स, टैलेंट से लेकर टेक्नॉलजी, environment से लेकर एनर्जी, हर क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों को साकार करेंगे। और साथ मिलकर दोनों देशों की progress और prosperity सुनिश्चित करेंगे। Friends, भारत और कोरिया का बाइलैटरल ट्रेड, आज ट्वेंटी सेवन बिलियन डॉलर तक पहुँच चुका है। 2030 तक इसे फिफ्टी बिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए हमने आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य