होर्मुज जलडमरूमध्य से पारगमन की सुरक्षा के लिए शुरू की गई पहल में शामिल होने के लिए भारत को आमंत्रण

होर्मुज जलडमरूमध्य से पारगमन की सुरक्षा के लिए शुरू की गई पहल में शामिल होने के लिए भारत को आमंत्रण

होर्मुज जलडमरूमध्य से पारगमन की सुरक्षा के लिए शुरू की गई पहल में शामिल होने के लिए भारत को आमंत्रण

भारत ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व में होर्मुज जलडमरूमध्य से पारगमन की सुरक्षा के लिए शुरू की गई समुद्री पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल नई दिल्ली में यह जानकारी दी। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है और भारत के लिए भी यह व्यापारिक मार्ग बेहद अहम है।

इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रांस के एलिसी पैलेस में बातचीत की। दोनों नेता होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति पर चर्चा करने के लिए लगभग 40 देशों के साथ एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के भी इस सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है।