केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार अल नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कृषि सचिव और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अग्रिम रूप से करने का निर्देश भी दिया।