अमरीका ने नाकाबंदी जारी रखी, तो करेंगे जवाबी कार्रवाई: ईरान

अमरीका ने नाकाबंदी जारी रखी, तो करेंगे जवाबी कार्रवाई: ईरान

अमरीका ने नाकाबंदी जारी रखी, तो करेंगे जवाबी कार्रवाई: ईरान

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीका उसके बंदरगाहों को निशाना बनाकर समुद्री नाकाबंदी जारी रखता है, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के लिए शर्तें भी स्पष्ट कर दी हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बग़ाई ने विदेश मंत्री अब्बास अराघची के पहले के बयान पर स्पष्टीकरण दिया। बग़ाई ने कहा कि ईरान द्वारा पूर्व निर्धारित मार्ग से होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

यह घोषणा ईरान के विदेश मंत्री के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों का आवागमन पूरी तरह से खोल दिया गया है।

वहीं, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान से एक व्यापक शांति समझौते को अंतिम रूप दिए जाने तक ईरानी बंदरगाहों पर अमरीकी नौसैना की नाकाबंदी जारी रहेगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह नाकाबंदी तब तक पूरी ताकत और प्रभाव के साथ जारी रहेगी, जब तक कि ईरान के साथ शत प्रतिशत समझौता नहीं हो जाता।